May 27, 2026

मनिहारी में विशेष छापामारी अभियान, फरार अभियुक्त समेत तीन गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा )

कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे समकालीन विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने मनिहारी थाना कांड संख्या 18/25 के फरार अभियुक्त रूपनारायण मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (a) के अंतर्गत दर्ज था। इसके साथ ही दो NBW वारंटी धर्मपाल कुमार मंडल एवं टुरई सिंह को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस छापामारी का नेतृत्व सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार व एस आई अंजनी कुमार, निशा रानी, रामपुरकर महतो और रामरतन कुमार ने किया।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया में शत प्रतिशत छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं
Next post भूमि संबंधित समस्या सुनी गई दो मामले में नोटिस जारी सिओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial