May 27, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंबेडकर जयंती -संविधान के रचयिता थे डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर : रीना झा

Read Time:1 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा की अध्यक्षता में संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कटिहार के टीवी सेंटर, हरिजन बस्ती में एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। तैलचित्र के आगे दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चा अध्यक्ष रीना झा ने बाबा साहेब के जीवनी के बारे में दलित बहनों को बताया एवं सभी पदाधिकारियों एवं दलित बहनों ने मिलकर बाबा साहब अमर रहे का नारा भी लगाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा की पदाधिकारी श्वेता राय,भारती देवी,गीता देवी, नीलम कुमारी,पूर्णिमा कुमारी,रीमा पासवान,बुलबुल देवी,रंजीता देवी एवं सैकड़ो की संख्या में दलित बस्ती की बहने उपस्थिति रही।

Previous post भूमि संबंधित समस्या सुनी गई दो मामले में नोटिस जारी सिओ अनुपम
Next post क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाना मेरा दायित्व – तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial