कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती देश के हर वर्ग के लिए डॉ० अंबेडकर प्रेरणा स्त्रोत – तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद तारीक अनवर, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कार्यक्रम प्रभारी रंजन सिंह, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जबकि जयंती के मौके पर सभी ने उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सांसद तारीक अनवर ने कहा कि बाबा साहब ने देश को नई दिशा दी इसके लिए पूरा देश युग युग तक उनका ऋणी रहेगा उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा और बाबा साहब के सम्मान की रक्षा में कांग्रेस अपने कदम पीछे नहीं खिंचेगी सांसद ने कहा कि केंद्र की सरकार संविधान में बदलाव करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर सभी के लिए वे आदर्श थे हमें बाबा साहेब अंबेडकर के विचार धारा और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रंजन सिंह, दिलीप विश्वास, तौकीर आलम, विनोद यादव, संजय सिंह, ऐनुल हक़, सउद आलम, शाहनवाज खान, अम्रपाली यादव, मोहम्मद इश्तियाक आलम, मन्नी पासवान, राजेश रंजन मिश्रा, मुन्ना सिंह, मोहम्मद हन्नान, साजिद आलम, मोहम्मद वहाब, अरुण प्यासा, मोहम्मद सोहराब, अल्तमश दीवान,राकेश राज आनंद,मोहम्मद जहांगीर, बाबूलाल मरांडी, प्रीतम चक्रवर्ती, सुभाष यादव मौजूद थे।
