May 27, 2026

डॉ० आंबेडकर का संविधान देश की एकता व अखंडता का प्रतीक – लाखों यादव

Read Time:1 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मौजूद समर्थकों द्वारा बाबा साहेब के नाम के जयकारे लगाए गए। मौके पर मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि डॉ० अंबेडकर की ओर से बनाये गये संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार संविधान में बदलाव करने की कोशिश कर रही है, लेकिन राजद ऐसा कभी नहीं होने देगी। मौके पर विनय यादव, संजय यादव,अनिल शर्मा,मो० तोफेज, संजीव झा,संजय सिंह, पंकज यादव,ओम गुप्ता, भूपेंद्र यादव, अर्पित सहित कई समर्थक मौजूद थें।

Previous post कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती देश के हर वर्ग के लिए डॉ० अंबेडकर प्रेरणा स्त्रोत – तारिक अनवर
Next post बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के स्थापना दिवस पर कटिहार के शिक्षक हुए सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial