May 27, 2026

बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के स्थापना दिवस पर कटिहार के शिक्षक हुए सम्मानित

Read Time:3 Minute, 49 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को सशक्त बनाने वाली बिहार की सबसे बड़ी टीचिंग-लर्निंग समुदाय “टीचर्स ऑफ बिहार” (टीओबी) ने स्थापना के छह वर्ष पूरे कर लिए। 13 अप्रैल 2025 रविवार को ए.एन.सिन्हा इंस्टीट्यूट के सभागार में इस मौके पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ.एस सिद्धार्थ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। साथ ही शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव, एससीईआरटी के निदेशक सज्जन.आर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों संग टीओबी के संस्थापक शिव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर डाॅ.एस सिद्धार्थ ने कविता और कहानियों के संकलन गद्य गुंजन-पद्य पंकज, शिक्षकों के विचारों का मुखपत्र अभिमत का विमोचन किया। विशिष्ट अतिथियों ने टीचर्स ऑफ बिहार के नवाचारी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें पीएम पोषण योजना गणक, द्रोण विद्या और प्रोजेक्ट शिक्षक साथी का शुभारंभ हुआ। शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने टीचर्स ऑफ बिहार के कार्यों की जमकर तारीफ की एवं शिक्षा हित में इनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए समूह के उज्जवल भविष्य की कामना की। एससीईआरटी निदेशक सज्जन.आर ने कहा कि समूह के शिक्षकों का कार्य सराहनीय है। बिहार के शिक्षा में बदलाव लानें के लिए टीचर्स ऑफ बिहार समूह के सदस्य विगत छह वर्षों से अथक प्रयास कर रहे हैं जो अब सरकारी विद्यालयों में दिखने भी लगा है। मौके पर एससीईआरटी के पूर्व संयुक्त निदेशक सैयद अब्दुल मोइन, संयुक्त निदेशक (डायट) डाॅ.रश्मि प्रभा, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ.उदय कुमार उज्जवल मौजूद रहे।इस दौरान कटिहार जिले के नवाचारी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समेली प्रखंड अंतर्गत पदस्थापित मृत्युंजयम,बरारी अंतर्गत पदस्थापित वीरेंद्र सिंह,आजमनगर में पदस्थापित विप्लव कुमार,कदवा में पदस्थापित प्रेम कुमार परदेशी एवं राजेश कुमार,हसनगंज में पदस्थापित मधु कुमारी,बारसोई में पदस्थापित लवली कुमारी तथा समेली की वंदना को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य केलिए सम्मानित किया गया।टीम, टीचर्स ऑफ बिहार के जिला मेंटर मृत्युंजयम एवं मीडिया प्रभारी विप्लव कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शैक्षिक बेहतरी के लिए हमारा प्रयास एवं कार्य आगे भी इसी तरह समर्पित भाव से जारी रहेगा।

Previous post डॉ० आंबेडकर का संविधान देश की एकता व अखंडता का प्रतीक – लाखों यादव
Next post अग्नि सुरक्षा सप्ताह के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial