May 27, 2026

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल )

जिलाधिकारी कटिहार के निर्देश पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने भाग लिया।उक्त बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अग्नि सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में लू एवं आग लगने के बाद बचाव की जानकारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को बचाव के उपाय बता कर जागरूक किया जाएगा।एसडीआरएफ के कमांडेंट, कोचस शाखा एवं बीएसजी के जवानों ने इस बैठक मे भाग लेकर प्रतिनिधियों को समुचित जानकारी प्रदान की। जानकारी दी गई कि प्रचार वाहन के एलईडी पर डेमो को ग्रामीणों के बीच दिखाते उन्हें आग लगने के बाद बचाव की सटीक जानकारी दी जाएगी।अग्निशामक कर्मी ने बताया कि विभाग द्वारा मिले निर्देश को लेकर गांव-कस्बों के बीच जाकर लोगों को आग लगने के बाद बचाव की जानकारी दी जानी है। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए हमें यह बताना है कि आग लगने के बाद लोगों को घबराना नहीं चाहिए। विकट से विकट परिस्थिति में सूझबूझ के साथ कार्य कर अपनी जान बचाते हुए दूसरों की जान बचाई जा सकती है। गांव में अगर कहीं किसी के घर गैस सिलेंडर में आग पकड़ ले तो उसके ऊपर पानी ना डालें या कोई ज्वलनशील पदार्थ ना डालें।प्रयास करें कि वह सिलेंडर किसी तरह घर के बाहर निकल जाए अथवा उसके ऊपर रेत,मिट्टी का छिड़काव कर उसे फौरन बुझाने में मदद करें ।संकीर्ण बस्ती में आग लगने के बाद आसपास के घरों के मोटरों को चालू कर उस पर पानी का छिड़काव करें, वही अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पूरे शरीर पर गीले कपड़े डाल कर अंदर पहुच लोगों को सुरक्षित कर जान बचाने में मदद करे। अगर ज्यादा खतरा मालूम हो तो टोल फ्री नंबर पर फोन कर स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। मौके पर कर्मचारी रोहित कुमार, आकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Previous post बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के स्थापना दिवस पर कटिहार के शिक्षक हुए सम्मानित
Next post अंबेडकर जयंती पर मनिहारी में पद यात्रा एवं रैली संपन्न, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial