May 28, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया के प्रधानाध्यापक ने परिणाम घोषित किया -समारोह में छात्र-छात्राओं को दिया प्रगति पत्र

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया के प्रधानाध्यापक मणि भूषण चौधरी ने विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित के पश्चात छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया। साथ ही कई छात्र-छात्राओं को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।प्रधानाध्यापक मणि भूषण चौधरी ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्राएं वर्ग एक में 15, वर्ग 2 में 26, वर्ग 3 में 16, वर्ग 4 में 36, वर्ग 5 में 20, वर्ग 6 में 40, वर्ग 7 में 18,वर्ग 8 में 20 छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा की कॉपी की जांच की गई। जांचों प्रांत वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्राओं का परिणाम घोषित करने के साथ-साथ छात्र छात्राओं को विद्यालय में एक सादे समारोह आयोजित कर प्रगति प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधानाध्यापक मणि भूषण चौधरी ने बताया कि वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं जो उत्तीर्ण हो चुके है, उन्हें विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। ताकि यह छात्र -छात्राओं उच्च विद्यालय के नौवीं कक्षा में स समय नामांकन कर सके। प्रधानाध्यापक मणि भूषण चौधरी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक रवींद्र कुमार, विनय कुमार, अशोक कुमार, संजीत कुमार, कुमारी किरण के द्वारा विद्यालय की पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय के हर कार्य में सहयोग करते हैं।

Previous post दो एन बी डब्लू अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post बारसोई नगर पंचायत के वार्षिक बजट हेतु बैठक का हुआ आयोजन, वर्ष 25-26 में लगभग 57 करोड़ व्याय करने का अनुमान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial