November 10, 2026

मनिहारी में छापेमारी: 63.5 लीटर कोरेक्स सिरफ बरामद, मामला दर्ज

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित मोहम्मद अकबर के मकान में सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में देर शाम छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से 63.5 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरफ बरामद किया गया। वहीं मौके से तस्कर फरार हो गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 106/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बरामद दवा की तस्करी की जा रही थी। जब्त माल को विधिवत सील कर आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Previous post जनता दरबार में दो मामले का निस्पादन
Next post हर घर कांग्रेस के झंडा कार्यक्रम के तहत शहर में लगाया तिरंगा झंडा : प्रेम राय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial