November 10, 2026

हर घर कांग्रेस के झंडा कार्यक्रम के तहत शहर में लगाया तिरंगा झंडा : प्रेम राय

Read Time:1 Minute, 54 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

हर घर कांग्रेस के झंडा कार्यक्रम के तत्वाधान में शहर के मिर्चाई बारी स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय के नेतृत्व में कांग्रेस का झंडा लगाया गया। कटिहार जिले का सबसे ऊंचा कांग्रेस का झंडा उन्होंने अपने घर पर लगाया। इस दौरान दर्जनों घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया। मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान मौजूद रहे। मौके पर कांग्रेस नेता प्रेम राय ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडा लगाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और लगातार विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर केंद्र की जन विरोधी सरकार का विरोध कर रहे हैं। बिहार में इस बार फिरकापरस्त ताकतों को जनता सबक सिखाएगी और महागठबंधन की सरकार पूरे बहुमत से बनेगी।

Previous post मनिहारी में छापेमारी: 63.5 लीटर कोरेक्स सिरफ बरामद, मामला दर्ज
Next post भूमि संबंधित समस्या सुनी गई पांच मामले में नोटिस जारी: सिओ अनुपम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial