November 10, 2026

नवाबगंज पंचायत की वार्ड सदस्य नूरजहाँ का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 की वार्ड सदस्य नूरजहाँ का सोमवार को निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने नूरजहाँ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

Previous post मनिहारी में दिवा गश्ती के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next post कटिहार रेलवे स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह के एक सदस्य सहित तीन मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial