November 10, 2026

पहलगाम हमले जान गवाने वाले को खेरिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 52 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पहलगाम हमले जान गवाने वाले लोगों को खेरिया के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इमाम के अगुवाई में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार एवं कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव भी मौजूद रहे। मौके पर पाकिस्तान विरोधी आतंकवाद विरोधी नारे लगाए गए और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटिहार जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस पार्टी गहरा शोक प्रकट करती है और कड़ी निंदा करती है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए। कांग्रेस पार्टी दुख में डूबे परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पूरी एकजुटता के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला था जिसकी साजिश पाकिस्तान द्वारा रची गई। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची समझी साजिश थी। हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। वहीं कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शांति की अपील करती है और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्थानीय पोनी वालों पर्यटक गाइडों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। जिनमें से एक ने पर्यटकों की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दे दी। उनका यह वीरतापूर्ण बलिदान भारत की मूल भावना को सजीव करता है। जहां निस्वार्थ सेवा मानवता और एकता सर्वोपरि है। वहीं पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इमाम ने कहा कि पहलगाम एक अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस केंद्र शासित प्रदेश जो सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है इसमें हुए इस हमले की पृष्ठभूमि में सुरक्षा तंत्र की कमियों और व्यवस्थागत चुकों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। इन सवालों को जनहित में उठाना जरूरी है ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय होता हुआ स्पष्ट रूप से नजर आ सके।इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, मोहम्मद शमीम, अरुण जायसवाल, मोहम्मद अख्तर, अखिलेश जायसवाल, मोहम्मद अकमल, सुजीत चौधरी, मुरारी दास सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Previous post सांसद ने निर्माणाधीन गौशाला फ्लाई ओवर का किया निरीक्षण
Next post राजवाड़ा पंचायत स्थित मां बमकाली मंदिर प्रांगण में 72 घंटे संकीर्तन का हुआ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial