November 10, 2026

मनिहारी में मक्का के खेत से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 में रविवार सुबह सनसनी फैल गई जब वकील महतो के खेत में मक्का की फसल काटते समय एक महिला ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और फिर मनिहारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की कोशिश की, जो प्रारंभ में संभव नहीं हो सकी। बाद में शव के कपड़े और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान मनिहारी ईदगाह टोला निवासी मो. मुन्ना के 21 वर्षीय पुत्र मो. फरियाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पूरे इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Previous post दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
Next post प्रतिबंधित दवाई के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial