November 10, 2026

वक्फ बोर्ड मामले को लेकर इमारत-ए-शरिया के कार्यक्रम में शामिल होगा कांग्रेस, वैठक आयोजित।

Read Time:2 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। इस बैठक में इमारत ए शरिया द्वारा आगामी एक मई को टाउन हॉल में होने वाले वक्त संशोधन कानून के खिलाफ एक दिवस आमसभा को लेकर इमारत ए शरिया द्वारा दिए गए दावत नामा को लेकर चर्चा की गई इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि वक्त संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल कर रही है और इस बिल का विरोध जाता रही है अब इसी बिल के विरोध में इमारत ए शरिया द्वारा आगामी एक मई को टाउन हॉल में आमसभा आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर इमारत ए शरिया द्वारा दिए गए आमंत्रण को कटिहार कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन है और कटिहार कांग्रेस मजबूती के साथ आमसभा में भाग लेगी और वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संशोधन किए गए बिल को लेकर पूरे देश में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में काफी आक्रोश हैं सरकार अपनी जिद पर जबरन यह बिल पास करवा कर देश का माहौल खराब करने का काम कर रही हैं इसलिए इमारत ए शरिया द्वारा आयोजित आमसभा को सफल बनाने में कांग्रेस पार्टी भी कम से कदम मिलाकर साथ चलेगी। मौके पर दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह,शहनवाज़ खान, बिश्राम सिंह, पप्पू सिंह, मन्नी पासवान, इश्तियाक आलम, सुबोध यादव, अखिलेश पोद्दार, सऊद आलम सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र किया वितरण ।
Next post कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत पदस्थापित सीनियर डीएनसी पर दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप।ईम्पलाई यूनियन ने किया हंगामा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial