November 10, 2026

कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत पदस्थापित सीनियर डीएनसी पर दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप।ईम्पलाई यूनियन ने किया हंगामा ।

Read Time:2 Minute, 2 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

डीआरएम बिल्डिंग में ईम्पलाई यूनियन ने मंगलवार को सीनियर डीएनसी संदीप शाह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सीनियर डीएनसी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ट्रांसफर की धमकी देकर उन्हें हमेशा डराते हैं। यूनियन का यह भी दावा है कि संदीप शाह संवेदकों से सांठगांठ कर कमीशन सेट कर चुके हैं। जिससे विभाग में भ्रष्टाचार फैल रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। यूनियन के सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि इंप्लॉई यूनियन हमेशा रेलकर्मियों के हित के लिए खड़ा है। समय -समय पर रेल प्रशासन के शोषण और मनमानी के विरुद्ध विरोध प्रकट करत हुए अपनी आवाज बुलंद करता रहा है। वहीं सीनियर डीएनसी संदीप शाह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर कोई समस्या है तो उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। मामले को बढ़ता देख डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया उसके बाद में यूनियन के प्रतिनिधि शांत हुए और एकबार मामला ठंडा हुआ। मौके पर सैकड़ों रेलकर्मी मौजूद थे।

Previous post वक्फ बोर्ड मामले को लेकर इमारत-ए-शरिया के कार्यक्रम में शामिल होगा कांग्रेस, वैठक आयोजित।
Next post रेजांगला के शहीदों की स्मृति में निकली रज कलश यात्रा, तीन मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial