November 10, 2026

रेजांगला के शहीदों की स्मृति में निकली रज कलश यात्रा, तीन मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी।

Read Time:1 Minute, 48 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

रेजांगला युद्ध में शहीद हुए 114 अहीर वीरों की स्मृति में निकाली जा रही रज कलश यात्रा मंगलवार को मनिहारी पहुंची, जहां अंबेडकर चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के संयोजक व अखिल भारतीय यादव राष्ट्रीय महासभा के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार अमर ने बताया कि 1962 में मात्र 120 अहीर जवानों ने 6000 चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए 3000 को मार गिराया था। उन्होंने कारगिल के हीरो सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव का भी उल्लेख करते हुए अहीर वीरता पर प्रकाश डाला। अमर ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं—अहीर रेजिमेंट का गठन, जनसंख्या के अनुपात में सरकारी भागीदारी, और जातिगत जनगणना। इन मांगों को लेकर 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई है। मुख्य पार्षद लाखो यादव ने इन मांगों को उचित ठहराते हुए अहीर समाज से आंदोलन में भाग लेने की अपील की।इस अवसर पर श्रीनाथ यादव, गजेन्द्र यादव, सरोज यादव, पंकज यादव, कुंदन यादव, सहदेव यादव, लक्ष्मण यादव सहित दर्जनों यदुवंशी मौजूद थे।

Previous post कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत पदस्थापित सीनियर डीएनसी पर दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप।ईम्पलाई यूनियन ने किया हंगामा ।
Next post लोको रनिंग स्टाफ द्वारा सोमवार को पूरे भारतवर्ष में “प्रोटेस्ट डे” मनाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial