June 25, 2026

सामाजिक न्याय की अलख जगाने निकली राजद शुरू हुई विचार परिचर्चा

Read Time:2 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्यव्यापी सामाजिक न्याय परिचर्चा अभियान के तहत कटिहार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 11 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिर्चाईबारी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित परिचर्चा में राजद के वरीय नेता,जिला कार्यकारिणी,विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे। राजद नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल शुरुआत से ही सामाजिक न्याय, समानता और वंचित तबकों की आवाज को बुलंद करता आया है। यह परिचर्चा सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं को राजद की विचारधारा से लैस नहीं करेगी, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह अभियान आने वाले चुनावों में भी पार्टी की रणनीति को दिशा देगा। कटिहार में आयोजित यह पहल राजद के सामाजिक न्याय मिशन को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी, विधायक अंजार नईमी, पंचायती राज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व विधायक अनिल यादव, युवा राजद के नील कमल के अलावा जिलाध्यक्ष इसरत प्रवीण,पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो, मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव,समरेंद्र कुणाल, राजेश कुमार यादव,कुंदन यादव, संतोष यादव,वासुलाल,अनवर आजाद सहित कई राजद नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post बरती जा रहे हैं स्कॉर्पियो का ट्रैक्टर में टक्कर आठ बारातियो की मौत ।
Next post 25 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial