सड़क का सुदृढ़ीकरण को लेकर निविदा हुई जारी ।
(डेस्क|हसनगंज )
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर किशोर प्रसाद ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत में ग्रामीण कार्य प्रमंडल कटिहार अधीन मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अवशेष अंतर्गत लगभग दो किलोमीटर लंबी कवैया गांव से तिनगछिया गांव तक कच्ची ग्रामीण सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य लगभग दो करोड़ चौवन लाख की लागत से करने हेतु विभाग ने दो मई को निविदा प्रकाशित कर दी है। इस पथ का सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण होने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। इस क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा इसकी मांग पूर्व उपमुख्यमंत्री से की थी। इस पथ के सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण हेतु निविदा होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा नेता राज कुमार मंडल, महेन्द्र कुमार मंडल, शिव नारायण उरांव, राजेंद्र उरांव, हरदेव मंडल, बद्री मंडल, भागवत मंडल, ज्योतिष कांत कुंवर, सुशील कुमार सिंह, विकास कुमार मंडल, विकास ठाकुर, गौतम कुमार, दीप नारायण मंडल, दिलीप झा, दिलीप मंडल आदि ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रति आभार प्रकट किया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
