June 25, 2026

जिला टैक्सेशन एडवोकेट एसोसिएशन का मनाया 50 वां वर्षगांठ ।

Read Time:1 Minute, 47 Second

(डेस्क|बारसोई)

कटिहार जिला टैक्सेशन एडवोकेट एसोसिएशन का 50वां वर्षगांठ मनाआ गया । इस दौरान संगठन के सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1972 मैं की गई थी कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल थे । कार्यक्रम में इनकम टैक्स डिप्टी कमिश्नर सुनीता कुमारी स्टेट जीएसटी के इंचार्ज श्री मुनेश्वर प्रसाद केंद्रीय जीएसटी इंचार्ज श्री अरविंद कुमार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय झा जी सचिव श्री रमेश प्रसाद जायसवाल सहित संस्था के गणमान्य पदाधिकारी सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिन अधिवक्ताओं ने अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे किए उनका संगठन की तरफ से मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन दिग्विजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकेश शाह जी द्वारा किया गया। 50वीं वर्षगांठ पर संगठन एवं सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं को चेंबर के महासचिव भुवन अग्रवाल ने बधाई दी।

Previous post आगामी 17 मई को होने वाली जलसा कि तैयारी जोरों पर ।
Next post आल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के नए जिला अध्यक्ष बने विकास कुमार ठाकुर, लोगों ने दी बधाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial