June 25, 2026

जनता दरबार में दो नए मामले आए।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व के पांच मामले मामले का दोनों पक्ष की सहमति नहीं बन पाई । वही दो नया मामला एंट्री किया गया। जिसमें कुल सात मामले में दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, आकाश कुमार रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post जनता दरबार में पांच मामलों का निपटारा।
Next post कोसी रेलवे पुल के नीचे क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial