कोसी रेलवे पुल के नीचे क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
थाना क्षेत्र के कुरसेला कोसी रेलवे ब्रिज के नीचे शनिवार कि सुबह लगभग 08:00 बजे क़ुरसेला पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है।घटना के बारे में रेलवे की मैन द्वारा कुरसेला पुलिस को सूचना दिया गया कि रेलवे कोसी ब्रिज के पास एक शव पड़ा हुआ है।सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी सदलबल घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। वही बताया गया कि प्रथमदृष्टया उक्त अधेड़ का ट्रेन से गिर कर मृत्यु होना ऐसा प्रतीत हो रहा है। बरामद शव का सर कुचला हुआ होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है। क़ुरसेला पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को अंत: परीक्षण के लिए कटिहार सदर भेज दिया है तथा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से कोशिश जारी है। शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित शवदाह गृह में पहचान के लिए रखा जाएगा। अगर पहचान नहीं होती है तो आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
