June 25, 2026

मनिहारी के प्रखंड सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार मनिहारी प्रखंड सभागार में 67-मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋषिकेश रंजन तथा दिल्ली से प्रशिक्षित एएलटीएम प्रमोद कुमार राम द्वारा भाग संख्या 57 से 108 के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने की विधियां, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मालूम हो कि 10 मई 2025 को भाग संख्या 01 से 56 तक के बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षकों ने बीएलओ को बूथ स्तर पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सटीक कार्य निष्पादन हेतु प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए जिसमें डिजिटल अपडेट एवं मोबाइल ऐप आधारित प्रक्रिया की जानकारी दी गई।इस अवसर पर बीएलओ शरीफ अंसारी,जददू हेंब्रम, मोहम्मद जमील, शेख रईश और चितरंजन ओझा मौजूद थे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक जब्त।
Next post 29 शिक्षकों को दिया गया योगदान पत्र, बीइओ ने सभी शिक्षकों को दिलाई शपथ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial