29 शिक्षकों को दिया गया योगदान पत्र, बीइओ ने सभी शिक्षकों को दिलाई शपथ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बुधवार को बीइओ शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में बीपीएससी टीआरई-3 के अध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र सह योगदान पत्र का वितरण प्रखंड संसाधन केंद्र मे किया गया। बीपीएससी टीआरई -3 के अध्यापकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए पत्र जारी किया गया है। ईस सन्दर्भ मे जानकारी प्रदान करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वर्ग 01-05 प्राथमिक विद्यालय के लिए 19 वर्ग 09-10 उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए 08 तथा 11-12 के लिए 02 कुल 29 शिक्षकों को केटेगरी वाइज योगदान पत्र दिया गया। बीइओ श्री ठाकुर ने सभी शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा कि शपथ दिलाई। उन्होंने सभी शिक्षकों से उनके उज्जवल और मंगल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि समय पर विद्यालय पहुंचे और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। शिक्षकों को 15 से 31 मई तक आवंटित विद्यालयों में कागजातों के साथ उपस्थित होकर योगदान देने को कहा गया है। बीइओ ने विद्यालय प्रधानों से कहा कि वे विद्यालय अध्यापक के योगदान के बाद उनके योगदान पत्र पर योगदान की तिथि व समय दर्ज करेंगे। मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार,लेखपाल संजय गौड़ एमडीएम प्रभारी संजय पासवान,सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
