आदिता सिन्हा ने 95.8 % प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है
आदिता सिन्हा चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा बारहवीं की परीक्षा परिणाम में स्काॅटिश पब्लिक स्कूल कटिहार की वाणिज्य संकाय की छात्रा आदिता सिन्हा ने 500 में 479 अंक 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा परिणाम जारी होते ही आदिता सिन्हा के माता-पिता एवं अन्य परिजन काफी खुश हुये। माता निवेदिता सिंहा,पिता आशीष कुमार सिंहा,दादी मिनी सिंहा,नानी जया रानी, मौसी निकिता सिंहा,मौसा निधि वर्मा ने आदिता को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आदिता सिन्हा की माता निवेदिता सिंहा,पिता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि आदिता बचपन से ही पठन-पाठन में काफी मेधावी रही है।र बचपन से ही सभी कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हुए आ रही है। आदिता सिन्हा का जन्म 16 अक्टूबर 2006 को हुआ है। इनके पिताजी आशीष कुमार सिंहा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में पूर्णिया जिला में पदस्थापित हैं। इनकी माता निवेदिता सिंहा प्राथमिक विद्यालय दग्घिभिठा, ठाकुरगंज, जिला किशनगंज में शिक्षिका पद पर पदस्थापित हैं। आदिता सिन्हा एक भाई एक बहन है।भाई बहन में यह बड़ी है। छोटे भाई का नाम अव्दित सिंहा है। माता निवेदिता सिंहा एवं पिता आशीष कुमार सिंहा ने बताया कि इन्होंने नर्सरी से लेकर वर्ग 4 तक की पढ़ाई आर.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ठाकुरगंज से की है। वर्ग 5 से 8 तक की पढ़ाई जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार से की है।9 से 12वीं तक की पढ़ाई स्काॅटिश पब्लिक स्कूल कटिहार से की है। इन्होंने 2023 में मैट्रिक परीक्षा में 500 में 477 अंक 95.4% प्राप्त कर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल कटिहार में अव्वल रही।इन्हें मैट्रिक में अंग्रेजी में 90, संस्कृत में 99, गणित में 95, विज्ञान में 95, सोशल विज्ञान में 98 अंक प्राप्त हुए थे। आदिता सिंहा इंटर वाणिज्य की परीक्षा में 500 अंक में 479 अंक 95.8% से उत्तीर्ण की है। इन्हें अकाउंटेंसी में 96, अंग्रेजी में 88, बिजनेस स्टडी में 98, अर्थशास्त्र में 97, कमर्शियल आर्ट में 100 अंक प्राप्त की है। आदिता सिंहा इस प्रकार स्कॉटिश पब्लिक स्कूल कटिहार की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त कर लिया है। आदिता सिंहा ने एक भेंट में कहा कि मैं आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हूं। चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई के लिए बैंगलोर में नामांकन भी कर ली हूं। इन्होंने कहा कि मैं दिन से ज्यादा मैं रात भर जागकर पढ़ाई घर में करती थी। सुबह 7:00 बजे ट्यूशन पढ़ने जाती थी। ट्यूशन पढ़ने के बाद घर में घरेलू कार्य के बाद आराम करती थी। संध्या 5:00 बजे से सुबह 5:00 तक नियमित रूप से घर पर अध्ययन करती थी। मुझे माता-पिता का पठन-पाठन में इमोशनल सहयोग मिलता था। जिसके कारण मैं आज अपने रिजल्ट से काफी खुश हूं। इन्होंने अपने संदेश में कहा कि छात्रों को अपना कर्म करना चाहिए। जब आप ईमानदारी पूर्वक कर्म करेंगे, तो आप अपने उद्देश्य पर जरुर सफल होंगे। इन्होंने 2022 में विद्यालय स्तर पर रसिया बनाम यूक्रेन लड़ाई विषय पर लेख में प्रथम पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया था। 2023 में चुनाव आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्हें किताब पढ़ना बहुत पसंद है।
