June 25, 2026

विधायक ने चार सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास।

Read Time:2 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत जरलाही पंचायत ,पूर्वी मुरादपुर पंचायत, एवं नगर पंचायत कुरसेला में शुक्रवार की संध्या मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उनंयन योजना, एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत चार योजनाओं का बरारी विधायक विजय सिंह ने शिलान्यास किया।मुख्य रूप से मौजूद विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर सभी ने किया।इस दौरान दर्जनों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जरलाही पंचायत में 84,04,000/- तथा 692000 की लागत से जरलाही पंचायत में हुआ। वही पूर्वी मुरादपुर में मे 35 लाख के लागत मूल्य से गुंजन सिंह के घर से काली अस्थान तक सड़कों का शिलान्यास हुआ तथा नगर पंचायत अंतर्गत 4,82,000 की लागत से सड़को की निर्माण की आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बरारी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि जनता को हर तरह की सुविधा प्रदान की जाए। वहीं प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में सभी तरह की विकासात्मक क्रियाएं चल रही है। बरारी विधानसभा में चौमुखी विकास की गाड़ी दौड़ रही है। विकास की गति देखकर विरोधी घबरा गए हैं। इस अवसर पर संवेदक शशिकांत सिंह उर्फ गुंजन सिंह, मुखिया सुप्रिया जयसवाल, मुखिया अर्चनाकुमारी, विमल मंडल, बिंदेश्वरी मंडल विनोद पासवान,विक्रम कुमार, रोशन भारद्वाज नागो राम,आदि उपस्थित रहे। सामारोह में कई अन्य वक्ताओं ने भी जनसमूह को संबोधित किया।

Previous post हफलागंज में नारी शक्ति अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजित
Next post जिला कांग्रेस ने मोदी एवं नीतीश सरकार का किया पुतला दहन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial