June 25, 2026

जिला कांग्रेस ने मोदी एवं नीतीश सरकार का किया पुतला दहन

Read Time:2 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार के अगुवाई में मोदी एवं नीतीश सरकार का पुतला दहन किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों में मोदी नीतीश मुर्दाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद सेना का अपमान नहीं सहेंगे फर्जी मुकदमा वापस लो के गगनचुंबी नारे भी लगाये। मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव राजस्थान के सह प्रभारी कोढ़ा की निवर्तमान विधायक पूनम पासवान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जिशान अहमद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय मौजूद रहे। मौके पर पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि एक तरफ भाजपा के मंत्री सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं। सेना के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों का बहन बताते हैं।भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री मोदी के चरणों में सेना को नतमस्तक बताते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर हाईकोर्ट शवत: संज्ञान लेते हुए मंत्री के बयान को गटर छाप का संज्ञान देते हैं। बावजूद इन पर भाजपा कार्रवाई नहीं करती वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में छात्रों से संवाद करना चाहते हैं,तो सरकार उनको रोकने का काम करती है। उन पर दो-दो फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। जनता सब देख रही है और समझ भी रही है इन फासीवादी ताकतों को सबक सिखाने का काम करेंगी। आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा का एजेंडा पूरी तरह से फेल होगा और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी जिसमें कांग्रेस की बड़ी भूमिका होगी।मौके प्रमुख रूप से मसरूर आलम,सुनील कुमार यादव, सिमरनजीत सिंह, मोहम्मद वहाब, विक्रम पासवान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद ताहिर, सुदर्शन कुमार, सऊद आलम, राजू कुमार, मोहम्मद जैनुद्दीन, रंजीत गुप्ता, मीनाक्षी श्वेता, खुर्शीद आलम आजाद, कमलेश उरांव, मोहम्मद नईम नियाज खान, मोहम्मद राशिद सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

Previous post विधायक ने चार सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास।
Next post बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट, सरकार बनना तय:तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial