June 25, 2026

विधायक ने दो सड़को का किया शिलान्यास।

Read Time:2 Minute, 33 Second

बरारी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है- विजय सिंह।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार की संध्या मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना अंतर्गत दो योजनाओं का बरारी विधायक विजय सिंह ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम नगर पंचायत अंतर्गत एन एच 31 इन ओला सिंह मंडल टोला एवं पासवान टोला इंदिरा ग्राम में पत्थर निर्माण तथा दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में रेलवे स्टेशन से खेरिया गांव जाने वाली सड़क पथ निर्माण का कार्य शुरू हुआ। बता दे की बरारी विधानसभा के कुर्सेला में लगातार दो दिनों से शिलान्यास का दौर जारी है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बरारी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि जनता को हर तरह की सुविधा प्रदान की जाए। वर्तमान समय में सभी तरह की विकासात्मक क्रियाएं चल रही है। बरारी विधानसभा ही नहीं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में चौमुखी विकास की गाड़ी दौड़ रही है। विकास की गति देखकर विरोधी घबरा गए हैं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी,संवेदक शशिकांत सिंह उर्फ गुंजन सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल,अनंत जायसवाल, भाजपा नेता मिलन मंडल, मुखिया ललन राम, वीरेंद्र राय, मुखिया राजेश मंडल , नव प्रभात चौधरी, विनोद पासवान,विक्रम कुमार, रोशन भारद्वाज,आदि उपस्थित रहे। सामारोह में कई अन्य वक्ताओं ने भी जनसमूह को संबोधित किया।

Previous post आरपीएफ पोस्ट कटिहार ने किया सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Next post लंबित कांड में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial