November 7, 2026

द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर मंच ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर मंच द्वारा माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के छह जिलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान दिया गया। जिन्होंने विद्यालयों में नवाचार, तकनीकी प्रयोग और बच्चों को आनंददायक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सराहनीय योगदान दिया। सम्मान प्राप्त करनेवाले शिक्षकों में कटिहार जिले के अंतर्गत आज़मनगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंढाल में पदस्थापित संगीत शिक्षक रजनीकांत झा को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रखंड को भी गर्व की अनुभूति हुई है।इससे पहले भी रजनीकांत अपने उत्कृष्ट सांगीतिक प्रदर्शन के लिए अनेकों प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होते रहे हैं ।

Previous post कटिहार के जफरुद्दीन युसूफ हुसैन ने खेलो इंडिया बॉक्सिंग में कास्य पदक जीता
Next post जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार की छात्रा श्रेया कुमारी 89.6% प्राप्त कर विद्यालय सहित परिवार को किया गौरवान्वित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial