November 7, 2026

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सेमिनार का आयोजन

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अर्थ है, उन्हें आर्थिक निर्णय लेने, संपत्ति पर अधिकार, और आर्थिक गतिविधियों में समान रूप से भाग लेने की क्षमता प्रदान करना। इससे महिलाओं को गरीबी से बाहर निकलने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और अन्य सामाजिक सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से लायंस क्लब कटिहार सेंटेनियल ने मातृत्व शक्ति के लिए कटिहार सेवा सदन में आर्थिक विशेषज्ञ अदिति कुमारी, सौरव कुमार, प्रभात कुमार भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी तथा डॉ रंजना झा, संस्था के निर्देशक लायन डॉ शशि किरण, संस्था के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ आशुतोष झा, एडमिनिस्ट्रेटर लायन अमित वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं को आर्थिक संपन्नता और आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी, वित्तीय समावेशन, उत्पादकता में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा , डिजिटल समावेशन, भूमि अधिकार की जानकारी दी गई। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से ना केवल महिलाएं बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था को लाभ होता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए, शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी, वित्तीय समावेशन, और सामाजिक सुरक्षा जैसे तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन लायन अमित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम को मूर्तरूप बनाने में संस्था के सचिव लायन अब्दुल रशीद, लायन इमरोज हसन, लायन अजय भट्टाचार्य आदि ने अपना पूर्ण भागीदारी दी।

Previous post महानंदा नदी के किनारे कटाव तेजी से जारी है ग्रामीण काफी दहशत में जीने को विवश
Next post पीर मुफ्ती ईशा आलूवाबरी का तकरीर मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म इंसान का सेवा करना है ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial