June 25, 2026

मनिहारी में जमीनी विवाद को लेकर पोतों ने दादा को मारी गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुप्तावस्था में दो पोतों ने अपने ही दादा शेख रियासत के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शेख रियासत को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पोते चालाकी से अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और कारतूस पास के भुसाघर से बरामद किया गया।एडीशनल एसपी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों अल्ताफ और महताब के खिलाफ कांड संख्या 138/25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घायल शेख रियासत का कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है, जहां उनके सिर में फंसी गोली को निकालने की कोशिश की जा रही है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला, रायबहादुर शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफतार कर भेजा जेल।
Next post मनिहारी पुलिस की विशेष छापेमारी में दो वारंटी समेत शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial