June 25, 2026

मनिहारी पुलिस की विशेष छापेमारी में दो वारंटी समेत शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने रविवार को विशेष छापेमारी करते हुए दो एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजेंद्र प्रसाद तथा प्रकाश कुमार शामिल है। दोनों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।वहीं दूसरी ओर, मनिहारी थाना कांड संख्या 136/25 दिनांक 18.05.2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत वांछित मुख्य आरोपी पप्पू कुमार महतो (उम्र 30 वर्ष), निवासी नाया टोला, वार्ड संख्या–02 को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त पर शराब तस्करी से संबंधित गंभीर आरोप दर्ज हैं।पुलिस की इन कार्रवाईयों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सख्त संदेश गया है।

Previous post मनिहारी में जमीनी विवाद को लेकर पोतों ने दादा को मारी गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Next post बारसोई में सड़क दुर्घटना ट्रक पलटने से ऑटो और टोटो क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नहीं, दो घंटे कि मशक्कत के बाद यातायात बहाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial