बारसोई में सड़क दुर्घटना ट्रक पलटने से ऑटो और टोटो क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नहीं, दो घंटे कि मशक्कत के बाद यातायात बहाल।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कटिहार जिले के बारसोई ब्लॉक चौक के पास नया डायवर्सन स्थल पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। गिट्टी लदा एक भारी ट्रक, मिट्टी धंसने के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो और एक टोटो पर पलट गया। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक पर लदी पूरी गिट्टी ऑटो और टोटो पर गिर पड़ी, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार ऑटो और टोटो में उस समय कुछ लोग सवार होने की आंशका जताई थी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सुचना मिलते ही बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम, पुलिस प्रशासन, बिडिओ, नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकु सिंह, जदयू नेता रौशन अग्रवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों और प्रशासन के मदद करते हुए दो घंटे कि मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल करवा दिया। वहीं इस मामले में रिंकू सिंह ने कहा कि संवेदक की लापरवाही के वजह से यह घटना घटी है । ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व भी फार्म के निकट करलवट के पास एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक व्यक्ति बुरि तरह से घायल हो गया था । वहीं युवा नेता रिंकू सिंह ने जिला प्रशासन से संवेदक की लापरवाही पर जांच उपरांत कारवाई करने का मांग किया है । और सभी नव निर्माणाधीन डायवर्शन पर सावधानी यंत्र और रौशनी का व्यवस्था करने का मांग किया है । वहीं उक्त घटना के उपरांत एसडीओ दीक्षित स्वेतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोई हाताहत नहीं होने की जानकारी दी है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
