June 25, 2026

जदयू का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिल कर कई स्थानीय मुद्दों पर किया चर्चा

Read Time:2 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जदयू का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा किया गया।जदयू के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गोराडिया के नेतृत्व में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा,जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि महावर, रुपौली विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार सुमन आदि शामिल थे। एक शिष्टमंडल में कटिहार के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने हम सभी के बाद को ध्यान से सुने। सभी समस्याओं पर तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिये। हम लोगों के अभिभावक विधान परिषद ललन श्रा का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने भी हम लोगों के बातों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए बिहार के आधुनिक विश्वकर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को ध्यान देने के लिए आकृष्ट की है।मुख्यमंत्री ने सभी बातों पर तुरंत कार्रवाई करने का दिशा निर्देश भी जारी किए इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरौदिया ने कहा कि हम लोग विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होते रहते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से मिलकर बातों को रखा साथ में नरेश शर्मा ने भी अपने सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत कराया। रवि महावर, महावत राय ने व्यावसायिक संबंधी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करवाया। जबकि रुपौली विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार सुमन ने कटिहार की मूलभूत समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया।मुख्यमंत्री ने सभी के बातों को ध्यानपूर्वक सुने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।

Previous post जिले के 06 अस्पतालों के लेबर रूम में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
Next post अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारा ठोकर घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial