June 24, 2026

यूबीजीबी बैंक बारसोई शाखा के मैनेजर पर लगा छेड़खानी का आरोप जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 14 Second

बारसोई नगर पंचायत स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर बैंक मित्रा के पद पर कार्यरत जीविका दीदी द्वारा छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। इसको लेकर जीविका के पदाधिकारी जीविका समूह के महिलाएं ने बैंक के मुख्य द्वार को अवरोध करते हुए प्रदर्शन किया तथा न्याय की गुहार लगाई । इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मीनहाज भी प्रदर्शन में शामिल रहे उन्होंने कहा कि अगर पिडीत महिला को न्याय नहीं मिला तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा । घटना के संबंध में जीविका दीदीओ में काफी आक्रोश व्याप्त था और लगातार नारे लगाए जा रहे थे कि ऐसे मैनेजर को अविलंब बर्खास्त किया जाए ताकि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बल मिल सके । वही इस संबंध में प्रखंड परियोजना पदाधिकारी मजहर कासिम ने बताया कि प्रत्येक बैंक शाखा में जीविका के द्वारा बैंक मित्रा बहाल किए गए हैं जिनमें से यूबीजीबी बैंक के महिला बैंक मित्रों के साथ मैनेजर द्वारा अभद्र व्यवहार छेड़छाड़ करने संबंधित लिखित आवेदन उन्हें प्राप्त हुआ था जिस पर मैनेजर से बात करने के लिए बैंक आए थे परंतु मैनेजर का फरार हो जाना सत्यता की सुचक है । सभी जीविका दीदी न्याय की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर वह सब यहां इकट्ठा होकर न्याय संगत प्रदर्शन करते हुए बैंक प्राधिकरण से इसके खिलाफ कार्रवाई करने का मांग कर रहे हैं ।

Previous post मकरसंक्रांति के अवसर पर सांसद ने 65 दिव्यांगजनों में गर्म वस्त्रों का किया वितरण ।
Next post सांसद एवं विधायक ने आठ करोड़ लागत से बनने वाले दो सड़कों का किया शिलान्यास ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial