November 6, 2026

सहदेव यादव पुनः निर्विरोध चुने गए राजद नगर अध्यक्ष, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प।

Read Time:2 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में राजद के नगर अध्यक्ष पद के लिए सहदेव यादव को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनावी प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रभारी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. अजहर तथा उप निर्वाची पदाधिकारी एवं राजद के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पासवान की देखरेख में संपन्न हुई।नगर के सभी वार्डों के वार्ड अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए केवल सहदेव यादव का नामांकन प्राप्त हुआ। एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उन्हें पुनः नगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।पदभार ग्रहण करने के पश्चात सहदेव यादव ने कहा कि “पिछले वर्ष मुझे पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसे मैंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। आज फिर से पार्टी और सभी वार्ड अध्यक्षों ने मुझ पर विश्वास जताया है, इसके लिए मैं आभारी हूँ। संगठन को और भी मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करूँगा।”इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पवन कुमार ठाकुर, अमित कुमार ठाकुर, जहांगीर आलम, फारुख, नोमानी, साबिर, किशन कुमार यादव, विष्णुदेव पासवान, प्रेम लता देवी, वाहिद अली, शेख खालिद, अंशु कुमार, हर्ष कुमार, कन्हैया यादव, बनारसी यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post बच्चे को लगी गोली, एक गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद।
Next post मनिहारी में त्रिलोकी नाथ सिंह ने संभाला अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार, एसडीएम सिद्धार्थ को दी गई भावपूर्ण विदाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial