November 6, 2026

मनिहारी में त्रिलोकी नाथ सिंह ने संभाला अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार, एसडीएम सिद्धार्थ को दी गई भावपूर्ण विदाई।

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को मनिहारी अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव के तहत नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह में पूर्व एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने उन्हें दायित्व सौंपा।गौरतलब है कि एसडीएम कुमार सिद्धार्थ के विभागीय पदोन्नति की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, जिसके बीच अब उनके स्थान पर त्रिलोकी नाथ सिंह की पदस्थापना हुई है।कार्यभार ग्रहण के पश्चात संध्या समय प्रखंड सभागार में नवपदस्थापित एसडीएम के स्वागत और पूर्व एसडीएम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ भावुक होते हुए बोले कि मनिहारी की जनता और सहकर्मियों से जो स्नेह, आदर और सहयोग मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगी।मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नये एसडीएम का स्वागत किया और एसडीएम सिद्धार्थ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ कटाव जैसी गंभीर समस्याओं में भी उन्होंने प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया और आमजन से सहज संपर्क बनाए रखा।इस मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, बीडीओ सनत कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, सीओ निहारिका राय, मनरेगा पीओ दीपक शर्मा, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, संजीव कुमार देव सहित मनिहारी और अमदाबाद के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous post सहदेव यादव पुनः निर्विरोध चुने गए राजद नगर अध्यक्ष, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प।
Next post माय बहिन मान योजना को लेकर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस ने दी 2500 रुपये प्रति माह की गारंटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial