November 6, 2026

एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह का पीएचसी मनिहारी पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर जताई नाराजगी।

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह बुधवार को अपने एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मनिहारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दवा भंडारण, वितरण प्रक्रिया, एक्सपायरी दवाओं की स्थिति, ओपीडी संचालन एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति की विस्तार से जांच की। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, एएनएम, जीएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से उन्होंने कार्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश भी दिए।इस दौरान कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जांच में यह बात सामने आई कि वे जिला मुख्यालय गए हुए हैं। इस पर एसडीएम सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, “सरकारी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।” उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को हर हाल में सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाएं मिलनी चाहिए और सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।निरीक्षण के समय बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, बीपीआरओ सोनू कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह का यह औचक निरीक्षण स्थानीय प्रशासन की चुस्ती और जवाबदेही की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Previous post मनिहारी एसडीएम ने गंगा के जलस्तर और रो-रो सेवा की ली जानकारी,दिए आवश्यक निर्देश
Next post पर्यावरण वाली दीदी ने पौधारोपण कर दिया ऑक्सीजन बचाने का संदेश, बच्चों को बांटे पौधे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial