November 10, 2026

मनिहारी में विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कन्या मध्य विद्यालय, मनिहारी में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति का त्रिवर्षीय पुनर्गठन हेतु चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में 40 मतदाताओं ने भाग लिया, जिनमें से दस सदस्य निर्वाचित हुए। पदेन अध्यक्ष लक्खी देवी ने सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में अर्चना सहित अन्य शिक्षकों व शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। अंत में बाल संसद और मीना मंच पर जानकारी दी गई।

Previous post मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद
Next post विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial