November 10, 2026

देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सङक पर मजदिया जाने वाली सड़क के समीप से शुक्रवार को कुरसेला पुलिस ने एक नाबालिग शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।वहीं थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान शक होने पर मजदिया रोड में जब एक ई-रिक्शा को रुकने का इशारा किया गया। वह भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस बलों की मदद से खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर 105 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कन्हैया कुमार, साकिन मजदिया , थाना कुर्सेला के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराब तस्कर को मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous post मोबाइल चोरी करते धराया गया जेल।
Next post जदयू के वरिष्ठ नेता सुर्य देव मंडल को अंगवस्त्र देकर किया स्वागत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial