November 10, 2026

बलतर पंचायत में जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश।

Read Time:1 Minute, 35 Second

(बारसोई |मनोरंजन साहा)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष मनोवर आलम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी , मनोज साह,अमल गोस्वामी, गयानाथ गोस्वामी, चंचल चौधरी , सोमू गोस्वामी, सहित अन्य ग्रामीणों ने इस रैली में शामिल होकर पंचायत के लोगों को जागरुक किया ।इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नारा बुलंद किया कि “संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं” । यह रैली सिंघिया गांव से होता हुआ बलतर पंचायत के कई मोहल्ले से होकर गुजरते हुए कोटा गांव में समाप्त हुआ। पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्यभर में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने विपक्ष पर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Previous post नवाबगंज में पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन
Next post बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial