November 10, 2026

जनता दल युनाइटेड महानगर ने जन-जागरूकता अभियान चलाया

Read Time:1 Minute, 38 Second

शहर में साइकिल रैली निकाली गयी।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

चुनाव आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनता दल युनाइटेड महानगर द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया। कटिहार महानगर अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए शहीद चौक तक साइकिल रैली निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरीय नेतागण एवं कार्यकर्तागण उत्साहपूर्वक शामिल हुये।संकल्प हमारा टूटे नहीं,एक भी मतदाता छूटे नहीं का नारा रैली में गूंजता रहा।इस साईकिल रैली में जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर साहिन परवेज,प्रमोद रॉय, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, डॉ संतोष बिपिन,लालू यादव,जयकुमार यादव,विक्रम रॉय,पप्पू राय,मुनि दयाल मंडल,नरेंद्र कुमार,चंद्र प्रकाश चौबे,रवि महावार,राजू साह,राम जी साह,जिमी अग्रवाल,रमेश महतो,सतीश ठाकुर,श्यामलाल यादव,शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।

Previous post नेताओं की चुप्पी से हालात बिगड़े, प्रशासन ने देर से संभाली स्थिति – पप्पू यादव
Next post कदवा प्रखंड में जदयू ने मतदाता जन जागरण अभियान चलाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial