November 10, 2026

कदवा प्रखंड में जदयू ने मतदाता जन जागरण अभियान चलाया

Read Time:2 Minute, 16 Second

बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने साइकिल जुलूस में लिया भाग।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जदयू प्रखंड कदवा विधानसभा में वोटर जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड में जदयू अध्यक्ष विजय दास की नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस निकाला। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि कदवा विधानसभा के लोगों को जन जागरूक करने के लिए या रैली निकाली गई। रैली में सभी मतदाताओं को नए वोटर लिस्ट के लिए बीएलओ को 26 जुलाई तक फॉर्म भर कर जमा करने के लिए जागरूक किया है। इस अभियान में जदयू कदवा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, मंडल विधानसभा प्रभारी मनोज पासवान, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आशा सुमन, प्रखंड उपाध्यक्ष मो0जावेद,प्रवीण विशवास, सचिव शमीम, पंचायत अध्यक्ष वासुदेव दास,परमानन्द मंडल, भोला मंडल,अशोक राय, संजीव यादव, धनुषधारी विशवास, राम नारायण मंडल, जाकिर,प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद आशा सुमन के नेतृत्व में जन जागरण अभियान को चलाया गया।इस जन जागरण अभियान में महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में भाग लिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली गेठौरा, परभैली, चौनी पंचायत के विभिन्न मार्गो से गुजरा। रैली में विधानसभा प्रभारी मनोज पासवान, भोला मंडल,वासुदेव दास,मगन मंडल, जीवच कुमार, नितेश कुमार आदि ने भाग लिया।

Previous post जनता दल युनाइटेड महानगर ने जन-जागरूकता अभियान चलाया
Next post नीजी क्लीनिक में लापरवाही से नवजात शिशु के मौत के बाद किया गया सील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial