November 10, 2026

बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करते महागठबंधन के कार्यकर्ता

Read Time:1 Minute, 51 Second

(हसनगंज डेस्क)

बिहार बंद के दौरान चक्का जाम का असर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे भी देखने को मिला जहाँ महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को घंटो अवरुद्ध कर दिया था l मतदाता पूर्ण निरीक्षण को लेकर महागठबंधन के चक्का जाम आह्वान पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे राजद सहित अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर घंटो यातायात को अवरुद्ध कर दिया और सरकार व चुनाव आयोग के नीतियों का जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की l इस मौक़े पर मौजूद पंसस मो अजीमुद्दीन, पूर्व प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, श्रीलाल उरांव, अर्जुन उरांव आदि ने बताता की विधान सभा चुनाव नजदीक है, ऐसे मे सरकार के मिलीभगत से चुनाव आयोग मतदाता पुनरनिरीक्षण कार्य कर आम मतदाता को परेशान करने का काम कर रही है l बिहार के अक्सर लोग कमाने के लिए अन्य प्रदेशों मे जाते हैं l ऐसी स्थिति मे पुनरनिरीक्षण का कार्य कर वैसे मतदाताओं को दूर कर सरकार अपना सत्ता बचाना चाह रही है l यही कार्य लोकसभा चुनाव के पूर्व क्यों नहीं किया गया l इस मौक़े पर विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी l

Previous post सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष महागठबंधन के चक्का जाम में हुए शामिल
Next post मनिहारी घाट पर DTO का औचक निरीक्षण, गंगा में नाव यात्रा पर सख्ती बढ़ी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial