November 10, 2026

मनिहारी घाट पर DTO का औचक निरीक्षण, गंगा में नाव यात्रा पर सख्ती बढ़ी

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

श्रावण मास और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बाल मुकुंद प्रसाद ने मनिहारी घाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नावों की क्षमता, रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा मानकों और लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जांच की। डीटीओ ने नाव संचालकों को चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग और बिना अनुमति नाव संचालन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में जरूरत पड़ी तो नाव परिचालन पर रोक भी लगाई जा सकती है। प्रशासन हर हाल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Previous post बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करते महागठबंधन के कार्यकर्ता
Next post आधार कार्ड को लेकर भाजपा और आरएसएस मिलकर भ्रम फैला रहे – डॉ० मोहम्मद जावेद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial