November 10, 2026

रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाता है

Read Time:4 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत स्थित रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भोजन खिलाने के समय खड़े रहते हैं। बच्चों को मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाता है। बच्चें भरपेट भोजन करते हैं। सभी छात्र छात्राओं भोजन कर संतुष्ट हो जाते हैं। प्रधानाध्यापक श्री यादव का सबसे बड़ी खासियत यह है कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हैं। विद्यालय में चेतना सत्र के समय भी प्रधानाध्यापक स्वयं उपस्थित रह कर सारी गतिविधि का ध्यान रखते हैं। चेतना सत्र समाप्त होने के बाद प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव शिक्षकों को अपने-अपने वर्ग में छात्र-छात्राओं को बैठाने का निर्देश देते हैं। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक सभी वर्ग में जाकर बच्चों को सरलता एवं सुगमता पूर्वक बैठाते हैं। प्रधानाध्यापक श्री यादव सभी वर्ग में समय सारणी के अनुसार नियमित रूप से वर्ग संचालन कराते आ रहे हैं। समय सारणी के अनुसार छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत समय पर अनुशासित ढंग से बच्चों को भोजन कराते हैं। प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में 986छात्र- छात्राओं का ई शिक्षा कोष में नामांकित है। सभी छात्र छात्राओं अनुशासित ढंग से स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं। और पठन पाठन करते हैं। प्रधानाध्यापक श्री यादव कहते हैं कि इन दोनों मतदाता सूची गहण पुननिरीक्षण कार्य में मध्य विद्यालय के शिक्षक शंभू कुमार मंडल, मोहम्मद बदीज्जमा,टोला सेवक संजय कुमार, मोहम्मद मोअज्जम को 25 जुलाई तक लगाया गया है। इन शिक्षकों के द्वारा पंचायत के सभी गांव में डोर टू मतदाता से मिलकर कार्य कर रहे हैं।एक तरफ को सरकार का ही कार्य हो रहा है।लेकिन विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है,लेकिन प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव के द्वारा अन्य विद्यालय में अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं से समंजन स्थापित कर पठन-पाठन नियमित रूप से चलाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर प्रधानाध्यापक स्वयं छात्र छात्राओं का वर्ग में पठन-पाठन कार्य का भी संचालन कर रहे हैं। बहरहाल,रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में विद्यालय की व्यवस्था से लेकर पठन-पाठन का कार्य व्यवस्थित ढंग से चल रहा है।इस व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने में प्रधानाध्यापक दिन-रात लगे रहते हैं।विद्यालय में शिक्षक असीत लाल यादव,संजीव कुमार,प्रियंका सिंह,बीबी शबनम,निखत परवीन,प्रभाकर राय,मधु कुमारी,साजदा प्रवीण,आभा कुमारी नियमित उपस्थित होकर पठन-पाठन करते हैं।साथ ही प्रधानाध्यापक का सहयोग भी करते हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। जो आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous post श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन सख्त, मनिहारी गंगातट से हटाए गए अतिक्रमणकारी दुकानदार।
Next post गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी में जदयू कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी रहे मुख्य अतिथि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial