November 10, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी में जदयू कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी रहे मुख्य अतिथि

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन के पीछे जदयू के विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, शंभु सूमन व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। मंगलाचरण के साथ पुरोहित रामानंद शुक्ल ने विधिवत शुभारंभ कराया। पूर्व सांसद गोस्वामी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की मांग की और विपक्ष के विरोध को भ्रामक बताया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रकाश मौवार, लोजपा नेता बिनोद सिंह,गोला सिंह, कैलाश सिंह, विजय सिंह, संजय मंडल, उषा गुप्ता सहित भाजपा, लोजपा व जदयू के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाता है
Next post विभिन्न गंगा घाटो का निरीक्षण किया गया सीओ,व थाना अध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial