November 10, 2026

मनिहारी गंगा तट पर कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मुख्य पार्षद ने निजी कोष से बनवाया शिविर

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

श्रावण मास में गंगा स्नान और जलभरण के लिए आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मनिहारी गंगा तट परिसर में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने अपने निजी कोष से कांवरिया शिविर का निर्माण कराया। रविवार को इसका उद्घाटन राजद के प्रदेश युवा अध्यक्ष राजेश कुमार और स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, पार्षदगण एवं राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post चोरी के बाइक बरामद एक गिरफ्तार।
Next post बिजली विभाग के तानासाही रवैये के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial