November 10, 2026

बिजली विभाग के तानासाही रवैये के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

(डेस्क|हसनगंज)

बिजली विभाग के तानाशाही व मनमानी रवैये से तंग आकर कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को सुबह के करीब 8:30 बजे पलटनीया चौक पर धुप मे कटिहार पूर्णिया फोरलेन सड़़क को करीब ढाई घंटे जाम कर बिजली विभाग के तानासाही रवैये के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की l इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई l हालांकि इसकी सुचना मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव प्रतिनिधि नैयर खान, विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, विधान पार्षद प्रतिनिधि सहित अंचल पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सोनू कुमार, बिजली विभाग के कनीय अभियंता श्रवण कुमार द्वारा जल्द बिजली व्यवस्था मे सुधार का अश्वासन देने के उपरांत यातायात को बहाल किया गया l इस मौक़े पर आदिवासी विकास परिषद के सिनोद उरांव एवं पावन कुमार चौबे, पिंटू राय, भास्कर चौबे आदि ने बताया की रौतारा एवं राजवाड़ा पंचायत मे पूर्णिया से बिजली सप्लाई हो रही है l वहीं शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे के करीब लो वोल्टेज की बात कहते हुए पूरी रात के लिए सिर्फ राजवाड़ा पंचायत का बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया और स्थानीय बिजली मिस्त्री द्वारा कहा गया पूर्णिया बिजली विभाग के आदेशानुसार अब लाइन नहीं जोड़ा जायेगा l पूर्णिया बिजली विभाग के अधिकारीयों के मनमानी रवैये के विरुद्ध सड़़क पर उतरना पड़ा l इस मौक़े पर मुखिया प्रतिनिधि हसन राजा, उप मुखिया पप्पू राय, पंसस प्रतिनिधि अवधेश कुमार राय, उप सरपंच शंभू चौबे, फूलकुमार चौहान, अशोक साह, संजय चौबे, मो फिरोज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थें l

Previous post मनिहारी गंगा तट पर कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मुख्य पार्षद ने निजी कोष से बनवाया शिविर
Next post पटवारी हांसदा के झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर फूलमणि हेंब्रम ने दी बधाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial