November 10, 2026

पटवारी हांसदा के झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर फूलमणि हेंब्रम ने दी बधाई।

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता पटवारी हांसदा उर्फ़ बाबाजी को पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाए जाने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। मनिहारी जिला पार्षद एवं झामुमो नेत्री फूलमणि हेंब्रम ने इस फैसले को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों का संघर्ष, निष्ठा और जनसरोकारों में भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पटवारी हांसदा के मार्गदर्शन में बिहार में झामुमो को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Previous post बिजली विभाग के तानासाही रवैये के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
Next post बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सांसद प्रतिनिधि व पूर्व प्रमुख द्वारा स्थल का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial