November 10, 2026

एक देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के रात्रि गश्ती के दौरान मजदिया रेलवे ढाला के समीप से रविवार के देर रात्रि दो युवक को पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस साथ किया गिरफ्तार।जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि कुरसेला पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान मजदिया रेलवे ढाला कलभट के पास से दो संदिग्ध युवक पुलिस की गस्ती गाड़ी देखकर भागने लगा।जिसे पुलिस ने खदेर कर धर दबोचा गया । वही गिरफ्तार युवक भीम महतो उम्र 20वर्ष , पिता खलतु महतो, दूसरा कीर्ति कुमार पिता चंद्रदीप महतो दोनों गांधीग्राम बिनटोली निवासी को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ कुर्सेला पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।

Previous post एक शराब तस्कर को भेजा जेल।
Next post नगर निगम में महापौर ने जनता दरबार कार्यक्रम का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial