November 10, 2026

नगर निगम में महापौर ने जनता दरबार कार्यक्रम का किया आयोजन

Read Time:1 Minute, 2 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नगर निगम कार्यालय में महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के कुल 22 आम नागरिकों ने अपनी अपनी जन समस्याओ से महापौर को अबगत कराया है। जिसमे खासकर सड़क निर्माण कार्य,जमीन सबंधित विवाद,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं अन्य जनसमस्या प्राप्त हुए है। उक्त प्राप्त सभी समस्याओ का ससमय निष्पादन हेतु सभी सबंधित पदाधिकारी एवं प्रभारी को आदेश दिया है। जनता दरबार के समय महापौर उषा देवी अग्रवाल, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या -18 कुमरेंद्र प्रताप सिँह एवं स्थापना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Previous post एक देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार ।
Next post उ.उच्च माध्यमिक विद्यालय चौकी में संजीव कुमार राय ने प्रधानाध्यापक के रूप में किया योगदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial